SSC MTS Recruitment 2020-2021: SSC MTS के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है, 10th पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं -


SSC MTS  2020-21: मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, इच्छुक अभ्यर्थी  SSC पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|  आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2021 है, और फीस का भुगतान 23 मार्च तक कर सकते हैं| आयोग 1 जुलाई से 20 जुलाई 2021 के मध्य SSC MTS टियर -1 परीक्षा आयोजित करेगा, और टियर -2 परीक्षा 21 नवंबर 2021, को आयोजित होगी|  SSC ने अभी सीटों के संख्या की कोई जानकरी नहीं दी है|  SSC MTS के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों को भरा जाएगा| 






SSC MTS के महत्वपूर्ण दिनांक -
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि -   21 मार्च 2021 
  • आवेदन शुल्क देने की अंतिम तिथि -    23 मार्च 2021 
  • परीक्षा आयोजन    -   1 जुलाई से 20 जुलाई के मध्य     

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास| 

आयु सीमा -  18 से 25 वर्ष होनी चाहिए| लेकिन एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों का अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी| 

आवेदन शुल्क - परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है| लेकिन महिला अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) और  एक्स सर्विसमैन (ईएसएम) आरक्षण के लिए पात्र अभ्यर्थी को शुल्क नहीं देना है| 

आवेदन शुल्क देने के माध्यम - उम्मीदवार BHIM UPI, नेट बैंकिंग, वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड या एसबीआई शाखा से चालान बनवाकर आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं| 




SSC MTS परीक्षा पैटर्न - परीक्षा दो चरणों में होगी| पहला चरण में कंप्यूटर आधारित पेपर होगा, और दूसरा पेपर डिस्क्रिप्टिव के आधार पर होगा |  कंप्यूटर आधारित परीक्षा में जनरल इंग्लिश, जनरल इंटेलीजेंस और रीज़निंग न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे. पहला पेपर जहां कंप्यूर बेस्ड होता है, वहीं दूसरा डिस्क्रिप्टिव होगा. दूसरा पेपर क्वालिफाइंग होगा, जबकि पहले के आधार पर मेरिट बनती है| 

ssc.nic.in पर जाकर आवेदन क्र सकते हैं | 

धन्यबाद |

Please subscribe   



Comments